Home मऊ जल जमाव से शीघ्र मिलेगा निजात

जल जमाव से शीघ्र मिलेगा निजात

मऊ। जनपद के मधुबन स्थित शहीद ब्रिगेडियर उस्मान मार्ग पर हुए भारी जलजमाव से अब जल्द ही मुक्ति मिल जाएगी। यहाँ नाला निर्माण का कार्य प्रारम्भ हो गया है। फिलहाल सड़क किनारे ह्युम पाइप डाला जा रहा है। जिसके माध्यम से पानी का निकास किया जायेगा। काम शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की । यहाँ यह समस्या लगभग एक साल से बनी हुई थी। पुरे गाँव के नाला का गन्दा पानी मुख्य सड़क पर बह रहा था। मात्र 4 माह पूर्व बनी नई सड़क फिर से गड्डों में तब्दील हो रही थी। समस्या मीडिया में आने के बाद ज़िम्मेदारों की नींद खुली और दूसरे दिन ही काम शुरू हो गया बतादें कि मधुबन के ग्रामसभा दरगाह में अमर शहीद ब्रिगेडियर उस्मान के नाम पर बना यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। लगभग 3 कीमी लम्बा यह मार्ग मधुबन-दोहरीघाट मुख्य मार्ग को ब्रिगेडियर उस्मान के पैतृक गाँव बीबीपुर को जोड़ता है। यहाँ चक विलायत गाँव में नाली का गन्दा पानी सड़क पर बह रहा था।निर्माण प्रारम्भ होने पर स्थानीय पिंटू मद्देशिया, महेश कुमार, सुहैल अहमद, तज्जू उस्मानी, राम बहादुर, उपेंद्र यादव, वेद प्रकाश आदि ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। इनका कहना था कि यह मार्ग तहसील क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण बाईपास मार्ग है। इससे एक दर्जन से अधिक गाँव के लोगों का आवागमन है। विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले सैकड़ों बच्चे रोज इस मार्ग से आते जाते हैं। करीब 4 माह पूर्व बनी नई सडक ख़राब हो रही थी। हर समय यहाँ सडक पर भारी जलजमाव रहता देखा जा रहा था। जलनिकास का प्रबंध हो जाने से सभी समस्या का हल निकल जायेगा। बरसातशुरू होने वाला है। यहाँ इस समस्या के समाधान की अत्यंत आवश्यकता थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here