Home मऊ फाइनल मुकाबले में दरगाह की टीम ने जजौली को 9 विकेट से...

फाइनल मुकाबले में दरगाह की टीम ने जजौली को 9 विकेट से हरा कर ख़िताब पर जमाया कब्ज़ा

मऊ । जनपद के मधुबन स्थित मेहदिया कुंड में आयोजित 4 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार की रात खेला गया। फाइनल मुकाबले में दरगाह की टीम ने जजौली को 9 विकेट से हरा कर ख़िताब पर अपना कब्ज़ा जमाया। 8 ओवर के इस मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जजौली की टीम ने 7 विकेट खो कर 86 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दरगाह की टीम ने यह लक्ष्य मात्र 1 विकेट खो कर 7.3 ओवर में हासिल कर लिया। दरगाह टीम के फहद ने नाबाद 34 रन बनाये और उन्हें मैन ऑफ़ थे मैच घोषित किया गया। जजौली टीम के गोलू पाण्डेय को मैन ऑफ़ द सीरीज के ख़िताब से नवाज़ा गया।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा नेता भरत भैया के हाथों खिलाड़ियों के बीच पुरुस्कार का वितरण किया गया। उन्होंने फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमों के खिलड़ियों को पूरी प्रतियोगिता के दौरान बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी।इससे पहले हुए सेमीफइनल मुकाबलों में दरगाह ने धूस देवारा को तो वहीं जजौली ने बहरामपुर को हरा कर फाइनल में अपनी जगह बनाई। 4 दिनों तक चले इस प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने भाग लिया था।आयोजकों द्वारा विजेता टीम को विनर शील्ड एवं 10000 रूपये एवं उपविजेता को रनर शील्ड एवं 5000 रूपये की नगद राशि प्रदान की गयी।विजेता टीम में कैप्टन सोनू मद्देशिया, फहद, प्रदीप, अनिल, तबरेज, अफजल, छोटू, खुर्शीद, सुहैल, लल्लू एवं सुहैब शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here