Home मऊ मुक्तेश्वर पराशर को मिला कुमार विश्वास युवा गीतकार पुरस्कार उत्तराखंड के सीएम...

मुक्तेश्वर पराशर को मिला कुमार विश्वास युवा गीतकार पुरस्कार उत्तराखंड के सीएम धामी एवं कुमार विश्वास के हाथों सम्मानित हुए पराशर

मऊ। रतनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के बिशनपुरा निवासी मुक्तेश्वर पराशर को उत्तराखंड में वर्ष 2026 के लिए कवि कुमार विश्वास “युवा गीतकार” पुरस्कार प्रदान किया गया है। मुक्तेश्वर को एक लाख रुपये की इनामी राशि भी प्रदान की गई है। देश के नामचीन साहित्यकारों की मौजूदगी में यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
बीते छह जून को जिम कार्बेट रिसॉर्ट, नैनीताल, उत्तराखंड में डॉ. कुमार विश्वास युवा गीतकार सम्मान एवं एक लाख रुपये की धनराशि प्रदान करते हुए, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि साहित्य के क्षेत्र में मुक्तेश्वर पराशर जैसे युवाओं की जरूरत है। डॉ. कुमार विश्वास ने मुक्तेश्वर पराशर की उन्मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पद्मश्री अशोक चक्रधर एवं कवि डॉ. हरिओम पंवार ने मुक्तेश्वर पराशर की सराहना की।
सम्मान ग्रहण करने के बाद दूरभाष पर बातचीत के दौरान मुक्तेश्वर पराशर ने कहा कि उनका प्रयास जिले की साहित्यिक विरासत के अखंड ज्योति पंडित श्याम नारायण पांडेय को समर्पित है। ज्ञात हो कि मुक्तेश्वर पराशर सनबीम अलीनगर में कार्यरत हैं। साहित्य एवं संगीत में रुचि रखने वाले मुक्तेश्वर पराशर ने इस सफलता का श्रेय अपने माता ज्ञांति पांडेय एवं पिता उदयभान पांडेय के साथ ही सनबीम अलीनगर के प्रबंधक राकेश गर्ग समेत अपने शुभचिंतकों को दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here