Home Uncategorized जर्ज़र पोल हादसे में मृत संविदाकर्मी के घर पहुंचे भरत भैया, अधिकारियों...

जर्ज़र पोल हादसे में मृत संविदाकर्मी के घर पहुंचे भरत भैया, अधिकारियों की लापरवाही पर उठाए सवाल

117
0

मधुबन। तहसील क्षेत्र के टेसूपार में जर्जर विद्युत पोल टूटने से हुए हादसे में मृत बिजली संविदाकर्मी संदीप यादव के परिवार से गुरुवार की देर शाम पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भरत भैया ने मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
भरत भैया ने मृतक की पत्नी निशा यादव को 10 हजार रुपये का चेक सौंपा तथा प्रशासन से शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान उन्होंने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया यह अधिकारियों की लापरवाही का मामला प्रतीत होता है। यदि पोल जर्जर हो चुका था तो उसे समय रहते बदला जाना चाहिए था, न कि उसी पर तार खिंचवाने का कार्य कराया जाता। उन्होंने कहा कि संबंधित जेई को इस मामले में गंभीरता दिखानी चाहिए थी।
उन्होंने कहा कि संदीप यादव अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे और इस हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। भरत भैया ने मृतक के दोनों मासूम बच्चों पुत्री दिव्या (7) और पुत्र दिव्यांश (5) को ढांढस बंधाया तथा उन्हें नियमित रूप से स्कूल जाने और पढ़-लिखकर अपनी मां का सहारा बनने की प्रेरणा दी।
गौरतलब है कि मंगलवार की दोपहर टेसूपार विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांव में 33 केवीए के ढीले तार को कसने के दौरान अचानक पोल टूटकर जमीन पर गिर गया था। हादसे में संविदा पर कार्यरत बिजली कर्मी संदीप यादव (35) पुत्र स्वर्गीय शिवनाथ यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
इस मौके पर मधुबन व्यापार मंडल अध्यक्ष बबलू ठठेरा, सभासद आलोक मल्ल, राधेश्याम सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here