Home मऊ प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले, विभिन्न मंडलों...

प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले, विभिन्न मंडलों ने दर्ज की शानदार जीत

मऊ। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का रोमांच लगातार जारी है। प्रतियोगिता का आयोजन 01 से 08 अगस्त, 2026 तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता के अंतर्गत मंगलवार को कुल सात मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
दिन का पहला मुकाबला सहारनपुर मंडल एवं मेरठ मंडल के बीच खेला गया। बेहद रोमांचक रहे इस मैच में सहारनपुर मंडल ने अंतिम क्षणों में गोल दागते हुए 1-0 से जीत दर्ज की।
दूसरे मैच में गोरखपुर मंडल ने स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को 2-0 से पराजित किया। गोरखपुर की ओर से दानिश एवं शिवम ने एक-एक गोल कर टीम को शानदार जीत दिलाई।
तीसरे मुकाबले में आगरा मंडल ने मुरादाबाद मंडल पर 4-0 की एकतरफा जीत दर्ज की। आगरा की ओर से ऋषभ, आदित्य एवं उमेश ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल किए।
चौथे मैच में लखनऊ मंडल ने चित्रकूट मंडल को 5-0 से पराजित किया। लखनऊ की ओर से अफजल, दर्श एवं शिवम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पांचवें मुकाबले में अयोध्या मंडल ने देवीपाटन मंडल को 1-0 से हराकर महत्वपूर्ण जीत हासिल की।
छठे मैच में वाराणसी मंडल ने झांसी मंडल को 8-0 के बड़े अंतर से पराजित किया। वाराणसी की ओर से अफ्रीदी, हिमांशु एवं मनोज ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर टीम को शानदार विजय दिलाई।
दिन के अंतिम मुकाबले में बरेली मंडल ने मिर्जापुर मंडल को 2-0 से हराकर जीत अपने नाम की।
प्रतियोगिता के दौरान उपक्रीड़ाधिकारी आजमगढ़ जय प्रकाश सिंह, जिला ओलंपिक संघ मऊ के अध्यक्ष ओमेन्द्र सिंह, जिला फुटबॉल संघ मऊ के सचिव हाजी मुन्नौवर अली सहित शकील अहमद, इरशाद अहमद, हामिद नूरुल होदा, जाफर इकबाल, लल्लन, राजीव कुमार जायसवाल, अखिलेश खरवार, भूपेंद्र नाथ, रितेश दास, सोनिया कुमारी, रीमा यादव, मोइन अली तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here