Home मऊ समाजसेवी की मनाई गई पुण्यतिथि

समाजसेवी की मनाई गई पुण्यतिथि

मऊ। जनपद के नगर पंचायत मधुबन वार्ड नंबर 13 स्थित गुप्ता गली, पिपरा निवासी स्व. जीउत पाण्डेय (सेवानिवृत्त बड़े बाबू, डाकघर) की 11वीं पुण्यतिथि 10 जून 2026 दिन बुधवार को उनके आवास पर श्रद्धा एवं शिद्दत के साथ मनाई गई। इस अवसर पर परिजनों, शुभचिंतकों, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. जीउत पाण्डेय के सामाजिक सरोकारों, ईमानदार कार्यशैली एवं सरल स्वभाव को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज और परिवार के लिए जो योगदान दिया, वह आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है। पुण्यतिथि कार्यक्रम में भैरव नाथ पाण्डेय, पवन पाण्डेय, यज्ञदत्त पाण्डेय, धनंजय पाण्डेय,सारंगधर पाण्डेय, हिमांशु पाण्डेय, भाजपा नेता सतीश पाण्डेय, पूर्व प्रधान बबलू पाण्डेय, रमेश यादव, धर्मेंद्र मौर्य, राहुल,व्यापार मंडल अध्यक्ष बबलू ठठेरा, भाजपा महामंत्री राहुल दीक्षित, मनोज शुक्ला, बलवंत चौधरी, सभासद राजकुमार राजभर, प्रधान आनंद उर्फ सन्नी मल्ल, ऋषभ मल्ल, रिंकू सिंह , प्रधान लक्ष्मण गुप्ता , सुरेन्द्र तिवारी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर धनंजय पाण्डेय ने कहा कि “स्व. जीउत पाण्डेय का जीवन सादगी, ईमानदारी और सेवा भाव का प्रतीक था। उनके बताए आदर्श और संस्कार आज भी परिवार का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उनकी स्मृतियां सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेंगी।” परिजनों ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. जीउत पाण्डेय के प्रति लोगों का सम्मान और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here