मऊ। भारतीय जनता पार्टी के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन बुधवार को मधुबन विधानसभा क्षेत्र के कटघराशंकर में बड़े ही उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव बूथ से जीता जाता है और बूथ का कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। कहा कि भाजपा की ताकत उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि “हमारी सरकार ने गरीब कल्याण की जो योजनाएं चलाई हैं, उन्हें अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी बूथ कार्यकर्ताओं की है। राशन, आवास, शौचालय, आयुष्मान कार्ड और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले, यह सुनिश्चित करना है।”मंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाएं। उन्होंने कहा कि विपक्ष भ्रम फैलाने का काम कर रहा है, लेकिन जनता भाजपा के साथ है क्योंकि हमने बिना भेदभाव के विकास किया है। मधुबन क्षेत्र में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में हुए कार्यों का भी उन्होंने उल्लेख किया
विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक रामविलास चौहान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने कहा कि “हम चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि हर समय जनता के बीच रहते हैं। बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख से लेकर बूथ अध्यक्ष तक की टीम को और मजबूत करना है।” विधायक ने क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से सरकार और संगठन के बीच समन्वय बनाने की अपील की। पूर्व विधायक उमेश चंद पाण्डेय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही आज पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को अपने बूथ को परिवार मानकर काम करना चाहिए। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाएं धरातल पर पहुंच रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने को कहा।मंत्री प्रतिनिधि शिवप्रकाश उपाध्याय ‘सुब्बी’ ने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी जीत की गारंटी है। उन्होंने बूथ स्तर पर मतदाता सूची, पन्ना समिति और संपर्क अभियान को तेज करने पर जोर दिया। इस अवसर पर रमेश पाण्डेय, सूर्यभान राजभर, विनोद चौहान, राजीव चौहान, राहुल दीक्षित , नितिश तिवारी ,अभिषेक सिंह आदि रहें।









