मऊ। जनपद के एक
होनहार युवा ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मधुबन क्षेत्र के पहाड़ीपुर खिरिया (मर्यादपुर) निवासी सिद्धांत मिश्रा का चयन मणिपुर स्थित सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (इंफाल) में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के महत्वपूर्ण पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। विनय कुमार मिश्रा के पुत्र सिद्धांत मिश्रा शुरू से ही मेधावी रहे हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा 10वीं और 12वीं लखनऊ पब्लिक स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने कानून की पढ़ाई के लिए उड़ीसा का रुख किया और आईआईटी भुवनेश्वर से बीए एलएलबी की डिग्री हासिल की। उच्च शिक्षा के प्रति अपने लगाव को जारी रखते हुए उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से एलएलएम (मास्टर ऑफ लॉ) की पढ़ाई पूरी की। सिद्धांत की इस सफलता पर उनके पैतृक गांव पहाड़ीपुर खिरिया सहित पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है। परिजनों और शुभचिंतकों का कहना है कि सिद्धांत की कड़ी मेहनत और समर्पण ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उनकी इस नियुक्ति से अन्य छात्रों को भी उच्च पदों पर पहुंचने की प्रेरणा मिलेगी। बधाई देने वालों में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम, राष्ट्रकुंवर सिंह, नीतिश तिवारी,अमित मिश्रा, लालबाबू तिवारी , सहित सैकड़ो लोग रहें।
होनहार युवा ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मधुबन क्षेत्र के पहाड़ीपुर खिरिया (मर्यादपुर) निवासी सिद्धांत मिश्रा का चयन मणिपुर स्थित सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (इंफाल) में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के महत्वपूर्ण पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। विनय कुमार मिश्रा के पुत्र सिद्धांत मिश्रा शुरू से ही मेधावी रहे हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा 10वीं और 12वीं लखनऊ पब्लिक स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने कानून की पढ़ाई के लिए उड़ीसा का रुख किया और आईआईटी भुवनेश्वर से बीए एलएलबी की डिग्री हासिल की। उच्च शिक्षा के प्रति अपने लगाव को जारी रखते हुए उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से एलएलएम (मास्टर ऑफ लॉ) की पढ़ाई पूरी की। सिद्धांत की इस सफलता पर उनके पैतृक गांव पहाड़ीपुर खिरिया सहित पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है। परिजनों और शुभचिंतकों का कहना है कि सिद्धांत की कड़ी मेहनत और समर्पण ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उनकी इस नियुक्ति से अन्य छात्रों को भी उच्च पदों पर पहुंचने की प्रेरणा मिलेगी। बधाई देने वालों में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम, राष्ट्रकुंवर सिंह, नीतिश तिवारी,अमित मिश्रा, लालबाबू तिवारी , सहित सैकड़ो लोग रहें।Author Profile
- प्रधान सम्पादक -पवन कुमार पाण्डेय
Latest entries
UncategorizedMay 19, 2026पीएच.डी. उपाधि प्राप्त कर मधुबन नगर पंचायत का नाम किया रोशन
UncategorizedMay 19, 2026मधुबन तहसील में भ्रष्टाचार की खुली पोल , एंटी करप्शन टीम ने 5 हजार रिश्वत लेते एक लेखपाल को किया गिरफ्तार दूसरे पर भी हो रही कार्रवाई
UncategorizedMay 19, 202610 हजार का इनामी गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, घोसी पुलिस को मिली सफलता
UncategorizedMay 19, 2026लेखपाल ने किसान को पीटा, एसडीएम से किया शिकायत











