0 गांधी मैदान में तैयारियां पूर्ण, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आएंगे, बंधे पर हो सकती है बड़ी घोषणा।
मधुबन, मऊ। विधानसभा क्षेत्र के गांधी मैदान, पॉती रोड पर कल 16 अक्टूबर, शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले विशाल कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यह कार्यक्रम 21 साल पहले घोसी ब्लॉक में हत्या के शिकार हुए तीन लोकप्रिय समाजसेवियों की पुण्यतिथि पर आयोजित किया जा रहा है। आयोजक पूर्व विधायक उमेश चंद पांडेय के नेतृत्व में मंच, पंडाल, स्वास्थ्य शिविर और भंडारे की व्यवस्था पूरी हो चुकी है।
बताते चलें कि 21 साल पहले घोसी ब्लॉक परिसर में दिनदहाड़े हुई तिहरी हत्या ने पूरे पूर्वांचल को दहला दिया था। जिसमें पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्व. अखिलेश पांडेय, ज्येष्ठ प्रमुख स्व. गंगाराम और ग्राम प्रधान स्व. रामबचन राम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तीनों ही गरीबों, किसानों और मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता थे। उनकी शहादत को आज भी जिले का बच्चा-बच्चा याद करता है।
पूर्व विधायक उमेश चंद पांडेय ने बताया कि इस बार पुण्यतिथि को सिर्फ माल्यार्पण तक सीमित नहीं रखा गया है। स्व. अखिलेश पांडेय उनके बड़े भाई और राजनीतिक गुरु थे, इसलिए उनकी आत्मा की शांति के लिए जन सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसी सोच के साथ जन सेवा से देश सेवा के संकल्प के साथ सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है।
गांधी मैदान में आज देर शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। 20×40 का बड़ा मंच, लोगों के बैठने के लिए टेंट, साउंड सिस्टम और पार्किंग की व्यवस्था कर ली गई है। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मऊ, आजमगढ़ और गोरखपुर से आ रहे 12 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। यहां गरीबों का मुफ्त इलाज, आंख जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर जांच होगी और मुफ्त दवाएं दी जाएंगी। सैकड़ों गरीब, असहाय, विधवा महिलाओं और बुजुर्गों के लिए साड़ी और वस्त्रों के पैकेट तैयार रखे गए हैं। कार्यक्रम में आने वाले हर व्यक्ति के लिए प्रसाद और भंडारे की व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह कल सुबह 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में सीमा द्विवेदी (पूर्व राज्यसभा सांसद), रविन्द्र कुशवाहा (पूर्व सांसद), जयप्रकाश निषाद (पूर्व सांसद), भाजपा प्रदेश मंत्री सहजानंद राय, प्रदेश प्रवक्ता आनंद दुबे, विनोद राय और मंत्री विजय राजभर*मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता रामजी उपाध्याय करेंगे।
कार्यक्रम से देवांचल के लाखों किसानों को बड़ी उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मंच से ही देवांचल के मुहाने पर स्थित जर्जर बंधे की मरम्मत और चौड़ीकरण की घोषणा कर सकते हैं।
गौरतलब है कि घाघरा नदी के किनारे बसा यह बंधा ही देवांचल के 50 से अधिक गांवों की जीवन रेखा है। हर साल बाढ़ में बंधे के टूटने का खतरा बना रहता है, जिससे हजारों बीघा फसल बर्बाद हो जाती है। पूर्व विधायक उमेश चंद पांडेय लंबे समय से इसके लिए प्रयासरत थे। यदि कल इसकी घोषणा होती है तो यह देवांचल के लिए दिवाली से पहले बड़ा तोहफा होगा।
फिलहाल पूर्व विधायक ने सभी क्षेत्रवासियों से कल अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गरीबों के रहनुमाओं को श्रद्धांजलि देने और सेवा अभियान का हिस्सा बनने की अपील की है।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












