संवाददाता: संजय गुप्ता
मधुबन, मऊ। थाना मधुबन के अंतर्गत आने वाली दुबारी चौकी पर नए चौकी प्रभारी की तैनाती की गई है। थानाध्यक्ष मधुबन कृष्ण कुमार गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक मऊ को रिपोर्ट भेजकर उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह को चौकी प्रभारी दुबारी नियुक्त करने का आग्रह किया था। थाना स्थानीय की चौकी दुबारी पर वर्तमान में कोई चौकी प्रभारी नियुक्त नहीं था। देवारा क्षेत्र की चौकी होने एवं नवरात्रि के समय विभिन्न स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा पंडाल, मेलों और रामलीला के आयोजन के कारण असामाजिक तत्वों द्वारा कोई आपराधिक घटना किए जाने से इनकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में उक्त चौकी पर चौकी प्रभारी नियुक्त किया जाना अति आवश्यक रहा।बताते चलें कि दुबारी चौकी घाघरा नदी के किनारे देवारा क्षेत्र में स्थित है, जो संवेदनशील मानी जाती है। नवरात्रि और दशहरा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। ऐसे में एसपी ने ओम प्रकाश सिंह को चौकी दुबारी पर नियुक्त किया है।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 7, 2026मधुबन नगर पंचायत के सभासद अखिलेश राज भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और मनोज राजभर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री बने, समर्थकों में खुशी की लहर
मऊNovember 7, 2026सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियाद, दिये आवश्यक निर्देश
मऊNovember 7, 2026खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलीभगत से मधुबन में बिक रही मिलावटी मिठाइयां, मिठाई कम्पनी और खुलती जा रही दुकानें, स्थानीय लोगों में आक्रोश
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज












