Home मऊ चोरी के तीन बाइक के साथ चोर गिरफ्तार

चोरी के तीन बाइक के साथ चोर गिरफ्तार

मऊ। जनपद के रामपुर पुलिस को मंगलवार की दोपहर एक बड़ी सफलता हाथ लगा।रामपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रामपुर थाना क्षेत्र के फुलपुर बागीचा के पास से एक बाल अपचारी सहित तीन अंतर्जनपदीय वाहन चोर को चोरी की तीन वाईक के साथ गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। उपनिरीक्षक सुरेन्द्र नाथ उपाध्याय मय हमराह उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी,हे०का०प्रमोद यादव,हे० का० बच्चालाल हे०का० धर्मेंद्र प्रताप सिंह के साथ देखभाल क्षेत्र में मौजूद थे की उसी दौरान मुखबिर से सुचना मिला कि फुलपुर बागीचा के पास तीन अंतर्जनपदीय वाहन चोर चोरी की वाईक के साथ खड़े है। उपनिरीक्षक श्री उपाध्याय ने मुखबिर की बातों पर विश्वास कर मौके पर पहुंचे जहां तीन लोग वाईक लेकर खड़े थे। उपनिरीक्षक ने हिक्मत अमली से तीनों को धर दबोचा। नाम पता पूछने पर तीनों ने अपना नाम अमित गौड़ पुत्र ओमप्रकाश 19 वर्ष निवासी करसी थाना नगरा जनपद बलिया।अनीस साहनी पुत्र भारत 18 वर्ष निवासी तुर्ती पार थाना अभाव जनपद बलिया। व बाल अपचारी विशाल पुत्र दिनेश 17 वर्ष निवासी पिंडी थाना लार जनपद देवरिया बताया तथा तीनों वाईक चोरी की होने की बात कहा। तदोपरांत उपनिरीक्षक ने तीनों अभियुक्तों को वाईक के साथ गिरफ्तार कर रामपुर थाना ले गए और विधिक कार्रवाई करने के उपरान्त चालान न्यायालय भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here