PP खोजी खबर की पोल खोल महाकवरेज
मधुबन, मऊ। आदर्श नगर पंचायत मधुबन में हो रहे निर्माण कार्यों में बड़े पैमाने पर अवैध और घटिया निर्माण का आरोप लगा है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 हिराजपट्टी के सभासद अखिलेश राज ने इसको लेकर तहसील मधुबन में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर जांच की मांग की है। सभासद ने चेयरमैन पति द्वारा मनमाने तरीके से बिना टेंडर के निर्माण कराने का गंभीर आरोप लगाया है। प्रार्थना पत्र पर एसडीएम ने ईओ मधुबन को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है। प्रार्थना पत्र में उन्होंने बताया कि नगर पंचायत मधुबन में कई जगह अवैध निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं।
सभासद का आरोप है कि वार्ड नंबर 8 में शौचालय के नाम पर बिना किसी टेंडर प्रक्रिया के अवैध निर्माण करा दिया गया है। नियम के अनुसार कोई भी निर्माण कार्य टेंडर निकालकर ही होना चाहिए, लेकिन यहां नियमों को ताक पर रख दिया गया।
संख्या 13 में पहले बारात घर के नाम पर प्रस्ताव पास कराया गया, बाद में उसे नलकूप बताकर चेयरमैन पति द्वारा अवैध निर्माण कराया जा रहा है। इससे नगर पंचायत के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है।
नंबर 5 सोनालिका गली में जो अभी सीसी रोड का निर्माण कराया गया है, वह मानक के बिल्कुल विपरीत है। रोड में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है और यह रोड कभी भी टूट सकता है। गुणवत्ता की कोई जांच नहीं की गई।
सभासद अखिलेश राज ने प्रार्थना पत्र में सबसे गंभीर आरोप यह लगाया है कि जब इस बारे में अधिशासी अधिकारी (EO) और लिपिक से टेंडर की कॉपी मांगी जाती है तो उनके द्वारा कॉपी देने से साफ इनकार कर दिया जाता है। इससे साफ जाहिर होता है कि निर्माण कार्य में बड़ी धांधली की गई है और अधिकारियों की मिलीभगत है। यदि काम नियमानुसार हुआ है तो टेंडर की कॉपी देने में क्या हर्ज है?
0 एसडीएम ने दिया जांच का आदेश…
संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद उपजिलाधिकारी दीपक सिंह ने प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए उस पर EO मधुबन आख्या देने का निर्देश देते हुए CRO को अग्रसारित कर दिया है। अब ईओ मधुबन को पूरे मामले की जांच कर आख्या देनी होगी।
नगर पंचायत मधुबन में भ्रष्टाचार के आरोप पहले भी लगते रहे हैं। सभासदों का कहना है कि चेयरमैन पति ही पूरे नगर पंचायत का संचालन करते हैं और मनमाने तरीके से काम कराते हैं। बिना टेंडर के लाखों के काम करा दिए जाते हैं और गुणवत्ता का कोई ख्याल नहीं रखा जाता।
फिलहाल इस शिकायत के बाद नगर पंचायत प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। देखना होगा कि जांच में क्या निकलता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












