मऊ। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उप शाखा मधुबन ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। पूर्व में दिए गए ज्ञापन के क्रम में आज तहसील मधुबन में लेखपाल साथियों द्वारा अपने अतिरिक्त प्रभार (चार्ज) का बस्ता तहसील कार्यालय में जमा कर दिया गया।
लेखपाल संघ मधुबन के अध्यक्ष शरद यादव ने बताया कि लेखपालों पर काम का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। मधुबन तहसील में कई हल्के खाली पड़े हैं। स्टाफ की कमी के कारण एक लेखपाल को दो-दो, तीन-तीन हल्कों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इससे उनके ऊपर काम का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। फसल सर्वे, फार्मर रजिस्ट्री, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्रों की जांच, बाढ़ राहत, चुनाव ड्यूटी सहित दर्जनों काम एक साथ करने पड़ रहे हैं।
लेखपाल संघ ने कई बार इस संबंध में उपजिलाधिकारी और जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करने और खाली पदों पर भर्ती करने की मांग की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर संघ ने अतिरिक्त प्रभार का बस्ता जमा करने का निर्णय लिया था।
इसी क्रम में आज सुबह तहसील मधुबन के सभी लेखपाल एकजुट होकर तहसील कार्यालय पहुंचे और अपने अतिरिक्त हल्कों के बस्ते को जमा कर दिया। लेखपालों का कहना है कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हम अतिरिक्त हल्कों का कार्य नहीं करेंगे। हम केवल अपने मूल हल्के का ही कार्य करेंगे।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार हमसे 24 घंटे काम लेती है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं देती। हम पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो आगे हम कलम बंद हड़ताल करने को भी मजबूर होंगे। इस अवसर पर लेखपाल आलोक सिंह, अभिषेक सिंह, मनीष मिश्रा आदि रहें।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 7, 2026मधुबन नगर पंचायत के सभासद अखिलेश राज भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और मनोज राजभर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री बने, समर्थकों में खुशी की लहर
मऊNovember 7, 2026सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियाद, दिये आवश्यक निर्देश
मऊNovember 7, 2026खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलीभगत से मधुबन में बिक रही मिलावटी मिठाइयां, मिठाई कम्पनी और खुलती जा रही दुकानें, स्थानीय लोगों में आक्रोश
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज












