मऊ । स्थानीय तहसील क्षेत्र के भुवालीपुर गाँव में शनिवार को रिहायशी इलाका में एक अजगर मिलने से गाँव में सनसनी फ़ैल गयी। अजगर को सबसे पहले गाँव की एक लड़की ने देखा जिसने आकर घर वालों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हिम्मत और सूझबूझ का परिचय देते हुए अजगर को एक बोरे में कैद कर दिया। बाद में सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस अजगर को सुरक्षित अपने साथ ले गयी जिसके बाद गाँव वालों ने राहत की सांस ली।गाँव के प्रमोद राजभर ने बताया कि उनकी बहन ने उन्हें गली में अजगर दिखने की सूचना दी जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। अजगर करीब 6 फूट लम्बा था। तत्काल उन्होंने अन्य लोगों को बुलाया। गाँव की महिलाओं ने भी हिम्मत दिखाया और सभी ने मिल कर अजगर को एक बोरे में बंद कर दिया।इसके बाद उन्होंने रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना दी मगर घंटों तक कोई नहीं पहुंचा। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और अजगर को अपने साथ ले गयी।ग्रामीणों ने बताया कि गाँव में पहली बार अजगर देखने को मिला है। यह यहाँ कैसे आया यह सोचने वाली बात है। रिहायसी इलाका में अजगर का मिलना चिंता का विषय है। फिलहाल अजगर के सुरक्षित यहाँ से निकाल लिए जाने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं।









