बलिया। रेवती थाने में एक व्यक्ति के पिता को कथित तौर पर थाने ले जाकर पीटने के आरोप ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। मामला सामने आते ही DIG आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह क़े मौके पर पहुँचते हीं पुलिस अधीक्षक ने सख्त रुख अपनाते हुए दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया, जबकि थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया। विशाल गोड़ की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के अनुसार 7 जुलाई को खेदन चौराहे पर हुए विवाद के बाद 8 जुलाई को उनके पिता को दो पुलिसकर्मी थाने ले गए, जहां उनके साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। प्रथम दृष्टया मामले को गंभीर मानते हुए एसपी ने उपनिरीक्षक सचिन सरोज और आरक्षी अंकित सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं तत्कालीन थानाध्यक्ष राजकेशर सिंह को भी लाइन हाजिर कर दिया गया।पुलिस अधीक्षक ने पूरे प्रकरण की विवेचना क्षेत्राधिकारी लाइन को सौंप दी है। साथ ही उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह को रेवती थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।रेवती थाने की इस कार्रवाई ने पुलिस कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजर विवेचना पर है कि आरोप कितने सही साबित होते हैं और दोषियों पर आगे क्या कार्रवाई होती है।
#Ballia #BalliaNews #Rewati #RewatiPolice #UPPolice #PoliceAction #Suspension #CustodialViolence #PoliceAccountability #BreakingNews #CrimeNews #BNS #SPBallia #BalliaXpress #UttarPradesh #HindiNews #LatestNews #Journalism #NewsUpdate #ballislife











