मऊ। जनपद के मधुबन पुलिस ने पूर्व में गुम हुए 77 हजार के कुल 4 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिया है। शुक्रवार को सीओ मधुबन अंजनी कुमार पाण्डेय एवं थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह की मौजूदगी में सभी 4 मोबाइल इनके वास्तविक मालिकों को हैंडओवर किया गया। अपने खोये मोबाइल को पाकर इनके चेहरे ख़ुशी से दमक रहे थे। शमशाद निवासी अलीपुर, थाना रामपुर का vivo मोबाइल जिसकी लागत 24000 रूपये थी, सिपाह बाजार से गुम हुआ था।
दीनानाथ निवासी नेवादा गोपालपुर का realme मोबाइल लागत 18000 मधुबन बाजार में गुम हुआ था।विशाल मल्ल निवासी गांगेवीर का vivo मोबाइल लागत 19000, मधुबन बाजार में गुम हुआ था। कालिंदी देवी निवासी विसेन दुबारी का Redmi मोबाइल लागत 15000, दुबारी बाजार में गुम हुआ था। पुलिस के अनुसार सभी मोबाइल CEIR Portal की सहायता से सफलता पूर्वक बरामद किये गए। पूर्व में इनके स्वामियों ने इसकी रेपोर्ट थाना में दर्ज कराई थी।
बरामदगी टीम में एसआई दीपक नारायण, दिलीप पटेल, कंप्यूटर ऑपरेटर पवन कुमार सिंह, कांस्टेबल शिव कुमार सरोज, महिला कांस्टेबल बिंदु पटेल, प्रतिमा सिंह रहे।









