Home Uncategorized खूंखार जानवर की आहट से गांव में दहशत

खूंखार जानवर की आहट से गांव में दहशत

16
0

बलिया। जनपद के परषोत्तमपट्टी गांव में इन दिनों किसी खूंखार जंगली जानवर के आने की आशंका को लेकर ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि देर रात खेतों और गांव के किनारे अजीब आवाजें सुनाई दे रही हैं, साथ ही कुछ लोगों ने खेतों के आसपास संदिग्ध पदचिह्न भी देखने का दावा किया है।डर का आलम यह है कि शाम ढलते ही लोग घरों में कैद होने लगे हैं। ग्रामीण अपने बच्चों को अकेले बाहर भेजने से बच रहे हैं और रात में खेतों की रखवाली करने वाले किसान भी समूह में जाने को मजबूर हैं।स्थानीय लोगों ने वन विभाग और पुलिस प्रशासन से गांव में जांच कर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है ताकि किसी अनहोनी से पहले लोगों को सुरक्षित किया जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है। उक्त गांव के दो लोगों को घायल किया है विजय कुमार और राजा को उनके द्वारा बातों को ध्यान में रखकर प्रशासन कार्य कर रहा हैं ड्रोन कैमरा से खेतों में खूंखार जानवर को ढूंढ रही है प्रशासन जो तस्वीर पोस्ट की गई है वही व्यक्ति देखा है चीता की खबर हैफिलहाल पूरे गांव में दहशत का माहौल है और लोग प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

स्थान : परषोत्तमपट्टी गांव, मनीयर थाना क्षेत्र, बलिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here