मऊ। जनपद के मधुबन में रविवार को सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी द्वारा 353 मधुबन विधानसभा के कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मधुबन के एक मैरेज हाल में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर रहे। उन्होंने अपने सम्बोधन में केंद्र एवं प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार पर जम कर प्रहार करते हुए युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जुड़ने की अपील की। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान में प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर को धोकेबाज बताया। कहा कि उनके कथनी और करनी में ज़मीन आसमान का अंतर है। उसके बहकावे में जो नौजवान आएगा वह धोखा खायेगा। वह एक जात के लोगों को दूसरे जात के लोगों से लड़ाने का काम करते हैं। जब जेल जाओगे तो उस पार्टी का नेता तुमको पहचाने से इनकार कर देगा और कहेगा कि तुम्हरा हमारी पार्टी से कोई नाता नहीं है। महेंद्र राजभर ने प्रदेश सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरते हुए कहा कि यहाँ बुलडोजर केवल कमजोरों के यहाँ चलता है। सरकार द्वारा दिए जाने वाले 5 किलो अनाज का विरोध करते हुए इसे ख़त्म करने और इसकी जगह पर पूरी शिक्षा निशुल्क करने की मांग की।कार्यक्रम में पार्टी से जुड़े नये कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए उन्हें आगामी प्रदेश चुनाव में जी जान से पार्टी के हित में काम करने की अपील की गयी।विरहा गायक कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भी भागीदारी रही।पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव उस्मान गनी, जिला अध्यक्ष शिवधन राजभर, विधानसभा अध्यक्ष जीतेन्द्र राजभर, ब्लॉक अध्यक्ष लाल बहादुर राजभर, रविंद्र राजभर, अभय नंदन वर्नवाल, पंकज राजभर, नीरज भारती, अभिमन्यु राजभर, मुन्ना यादव, आदित्य राजभर, डॉ. अनिल राजभर सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












