Home मऊ ट्रैक्टर ट्रेलर में भिड़ंत ट्रेलर चालक गंभीर

ट्रैक्टर ट्रेलर में भिड़ंत ट्रेलर चालक गंभीर

मऊ। जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के हेमई के समीप फोरलेन पर रविवार को दोपहर लगभग 3 बजे ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली व ट्रेलर में भिड़ंत हो गई। जिससे ट्रेलर चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया।जबकि ट्रैक्टर चालक बाल बाल बच गया। स्थानीय ग्रामीणों के घण्टो मशक्कत के बाद केबिन में फंसे ट्रेलर चालक को बाहर निकलवा इलाज के लिये अस्पताल भेजवाया। सूचना पर पहुँची मामले की जाँच पड़ताल में जुटी रही।

वाराणसी निवासी ट्रेलर चालक राजेश अपने सहयोगी विनोद के साथ गोरखपुर से बोल्डर गिरा ट्रेलर लेकर वाराणसी वापस जा रहा था। अभी वह दोहरीघाट थाना क्षेत्र के हेमई के समीप ब्रह्म बाबा के पास फोरलेन पर बने कट के समीप पहुँचा ही था कि दरगाह मोड के तरफ से रांग साइड से ईंट लादकर ट्रैक्टर ट्राली आ रहा था। उसी दौरान अनियंत्रित ट्रेलर व ट्रैक्टर ट्रॉली में आमने सामने ज़ोरदार भिड़ंत हो गई। दोनो वाहनो के टक्कर के बाद ट्रेलर फोरलेन से किनारे लगभग 100 मीटर गड्ढे में चला गया। ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।ट्रेलर चालक केबिन में फँस गया। जबकि ट्रैक्टर ट्रॉली भी फोरलेन पर ही क्षतिग्रस्त हो गिर गई। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणो की भीड़ जुट गई। ट्रेलर चालक के केबिन में फंसे होने पर स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के सहारे रस्सी बाधकर ट्रेलर में फंसे चालक को आधे घण्टे मशक्कत के बाद बाहर निकाला। ग्रामीणो ने गम्भीर रूप से घायल ट्रेलर चालक को निजी वाहन से इलाज के लिये अस्पताल भेजवाया।जबकि उसका सहयोगी विनोद हादसे में बाल बाल बच गया। वही ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस फोरलेन से ट्रैक्टर हटा आवागमन सुचारू रूप से बहाल कराया।पुलिस ने दोनो वाहनो को कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल शुरू कर दिया।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here