मधुबन, मऊ। मधुबन विधानसभा के खीरीकोठा गांव में लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा रहे। मंत्री ने स्वर्गीय रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
सभा को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान दलितों, शोषितों और वंचितों के मसीहा थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों और पिछड़ों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। वह छह प्रधानमंत्रियों के साथ मंत्री रहे और हमेशा सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर काम कर रही है।
कार्यक्रम को पूर्व विधायक गोरख पासवान और पूर्व अध्यक्ष अनुसूचित जाति / जनजाति आयोग बैजनाथ रावत ने भी संबोधित किया। पूर्व विधायक गोरख पासवान ने कहा कि रामविलास पासवान ने पासवान समाज को ही नहीं बल्कि पूरे दलित समाज को एक नई पहचान दिलाई। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। बैजनाथ रावत ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार दलित समाज के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। इस दौरान पासवान समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और सभी ने स्वर्गीय रामविलास पासवान को नमन किया।
श्रद्धांजलि सभा के बाद ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ककराडीह गांव पहुंचे। यहां कुछ दिन पहले विद्युत तार की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई थी। मंत्री ने पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया।
मंत्री ने परिवार को आश्वासन दिया कि सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने मौके पर मौजूद एसडीएम दीपक सिंह और बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ित परिवार को सरकार की तरफ से मिलने वाली सभी सहायता जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाए और भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए जर्जर तारों को तत्काल बदला जाए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मधुबन दीपक सिंह, क्षेत्राधिकारी दिनेश दत्त मिश्र, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया, राहुल दीक्षित, नीतीश तिवारी , सभासद अखिलेश राज, राजकुमार राजभर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पासवान समाज के लोग मौजूद रहे।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












