Home Uncategorized राष्ट्रीय लोक अदालत में 53667 मामलों का हुआ निस्तारण

राष्ट्रीय लोक अदालत में 53667 मामलों का हुआ निस्तारण

18
0

मऊ। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में आज दिनांक 09.05.2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ माननीय माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री संजय कुमार यादव III द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उक्त लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के कुल 53667 मामलों का निस्तारण करते हुए 47619800 रुपये का समझौता राशि जमा कराया गया। वही इसमें कुल 6716025 रु0 का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी हुआ। उक्त लोक अदालत में पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर,श्री चंद्रगुप्त द्वारा कुल 31 मामलों का निस्तारण करते हुए रु0-6100000 की क्षतिपूर्ति दिलायी गयी। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्री निरंजन चन्द्र पाण्डेय ने 33 वादों का निस्तारण किया गया। अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या 01 श्री बाकर शमीम रिज़वी ने 03 मामलों का निस्तारण किया।विशेष न्यायाधीश एसी. एटी. श्री अनिल कुमार वर्मा ने 01 मामले का निस्तारण किया।विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट श्री छांगुर राम द्वारा 02 मामलों का निस्तारण किया । अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.कोर्ट सं -2 श्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने 205 विद्युत मामलों का निस्तारण किया।मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डा0 श्री कृष्ण प्रताप सिंह द्वारा 1834 मामलों का निस्तारण करते हुए 866400 रु0 का अर्थदंड जमा कराया गया। सिविल जज सीनियर डिवीजन नसेहा वसीम ने 07 मामलों का निस्तारण किया । अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन श्री सिद्धार्थ चर्तुवेदी द्वारा 452 मामलों का निस्तारण किया गया।सिविल जज सीनियर डिवीजन/एफ.टी.सी. श्रीमती अरुणांजली सिंह ने 450 मामलों का निस्तारण किया सिविल जज जू0डि0 सदर श्री रजत कुमार यादव ने 09 मामलों का निस्तारण किया गया। न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय, मधुबन श्री अमरनाथ ने 34 मामलों का निस्तारण किया। सिविल जज जूनियर डिविजन/एफटीसी स्तुति सोनकर ने 110 मामलों का निस्तारण किया। सिविल जज जूनियर डिविजन कोर्ट संख्या 02 ममता यादव ने 1258 मामलों का निस्तारण किया।सिविल जज जूनियर डिवीजन महिलाओं के विरुद्ध अपराध काजल श्रीवास्तव ने 204 मामले का निस्तारण किया।विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री रमेश चन्द राय ने 25 मामलों का निस्तारण किया। वही स्थायी लोक अदालत अध्यक्ष श्री हीरालाल ने 07 मामलों का निस्तारण किया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान विभिन्न बैंकों ,बी0एस0एन0एल द्वारा कुल 673 मामलों में निस्तारण किया एवं रु 3300822 बकाया राशि प्राप्त की। राजस्व विभाग द्वारा प्री-लिटिगेशन स्तर पर कुल 42230 मामलों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान किया गया। श्रम विभाग एवं मनरेगा द्वारा. 669 मामलों का निस्तारण किया एवं नगर पालिका द्वारा 148 मामलों का निस्तारित किये गये। विद्युत विभाग द्वारा प्री-लिटीगेशन स्तर पर कुल 256 मामलों का निस्तारण किया गया। बाट माप विभाग द्वारा 19 मामले निस्तारित किए गए। वन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 207 मामले निस्तारित किए गए। पंचायत विभाग द्वारा 4800 मामले प्री लिटिगेशन स्तर पर निस्तारित किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here