Home Uncategorized गोठा बाईपास मोड़ पर चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, 35 ओवरलोड ट्रक-ट्रेलरों...

गोठा बाईपास मोड़ पर चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, 35 ओवरलोड ट्रक-ट्रेलरों का चालान

11
0

मऊ। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने एवं ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा बाईपास मोड़ पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने ओवरलोड ट्रक एवं ट्रेलरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 35 वाहनों का चालान किया।
वाहन चेकिंग अभियान क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में संचालित किया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक सत्येंद्र प्रजापति एवं उपनिरीक्षक पंकज यादव अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। पुलिस द्वारा भारी वाहनों के दस्तावेज, ओवरलोडिंग, फिटनेस एवं यातायात नियमों की गहन जांच की गई।
अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के कारण सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है तथा सड़कों को भी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा निर्धारित मानकों के अनुसार ही वाहन संचालन करने की हिदायत दी गई।क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए ओवरलोड वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ओवरलोड वाहन दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं और सड़कों को भी भारी नुकसान पहुंचाते हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने एवं निर्धारित क्षमता के अनुसार ही वाहन संचालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here