मऊ। घोसी नगर पंचायत के करीमुद्दीनपुर बगही क्षेत्र में स्थित नाला नगर पंचायत और प्रशासनिक के चलतें सरकार के स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ा रहा है। यहां नाले की खुदाई के बाद उसे कई महीनों से खुला छोड़ दिया गया है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों के सामने संक्रामक बीमारियां फैलने का डर सता रहा है। उधर इस नालें को नहीं ढकने के चलतें वार्ड के लोगों में आक्रोश है। करीब छह महीने बीत जाने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान इस तरफ नहीं जा रहा। 








