मऊ। जनपद के मधुबन में एसडीएम दीपक सिंह की अध्यक्षता में किसानों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। इस दौरान एसडीएम ने तहसील क्षेत्र के समस्त किसानों से अनुरोध किया है कि वे शासन की प्राथमिकता वाली योजना के अंतर्गत अपनी फार्मर रजिस्ट्री (Farmer Registry) समय से अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं।
एसडीएम दीपक सिंह ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजना है। यह किसानों के लिए एक डिजिटल पहचान पत्र की तरह काम करेगी। इसमें किसान की जमीन, फसल और अन्य सभी जानकारियां दर्ज होंगी। अवगत कराया कि फार्मर रजिस्ट्री हो जाने से किसानों को कई बड़े लाभ मिलेंगे। किसानों को पीएम-किसान सम्मान निधि का लाभ बिना किसी रुकावट के मिलता रहेगा। फसल बीमा योजना का लाभ लेने में आसानी होगी। फसली ऋण (केसीसी) बनवाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर अपनी फसल बेचने में आसानी होगी और कृषि विभाग द्वारा दिए जाने वाले विभिन्न प्रकार के सरकारी अनुदानों व योजनाओं का लाभ सीधे और बिना किसी व्यवधान के प्राप्त होगा।
उन्होंने कहा कि अगर किसानों ने समय पर फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई तो उन्हें भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है। इसलिए सभी किसान समय रहते अपनी रजिस्ट्री जरूर करा लें।
एसडीएम ने बताया कि किसान बंधु अपनी फार्मर रजिस्ट्री कराने अथवा इससे संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता के लिए अपने क्षेत्र के संबंधित हल्का लेखपाल, ग्राम पंचायत सहायक, सहायक विकास अधिकारी (पं०),सहायक विकास अधिकारी (कृषि) और खंड विकास अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों से तत्काल संपर्क स्थापित कर सकते हैं।
इन अधिकारियों के पास जाकर किसान निःशुल्क रूप से अपनी फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, खतौनी और मोबाइल नंबर लेकर जाना होगा।
उपजिलाधिकारी ने तहसील क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों एवं जागरूक नागरिकों से आह्वान किया है कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने में अपना सक्रिय योगदान दें। गांव में बैठक कर लोगों को फार्मर रजिस्ट्री के फायदे बताएं और अधिक से अधिक किसानों को रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि यह जनकल्याणकारी कार्य है और इसे समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने में सभी का सहयोग अपेक्षित है। प्रशासन का लक्ष्य है कि तहसील का एक भी किसान इस योजना से वंचित न रहे। इस अवसर पर बीडीओ अनिल कुमार कुशवाहा, एडीओ पंचायत पंकज मल्ल आदि रहें।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












