Home मऊ 11 अगस्त को जनपद मऊ में आयोजित होगी युथ मैराथन दौड़

11 अगस्त को जनपद मऊ में आयोजित होगी युथ मैराथन दौड़

मऊ। उत्तर प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद मऊ में 11 अगस्त, 2026 को जनपद स्तरीय युथ मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं एवं छात्र-छात्राओं के माध्यम से एचआईवी/एड्स के प्रति जनजागरूकता फैलाना है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डाक्टर एच आर सोनी ने बताया कि पुरुष वर्ग के लिए 5 किलोमीटर तथा महिला वर्ग के लिए 3 किलोमीटर की मैराथन आयोजित होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 6:00 बजे होगा। पुरुषों की दौड़ मिर्जाहादीपुर चौराहे से आजमगढ़ तिराहा, रोडवेज होते हुए सोनी धापा मैदान तक तथा महिलाओं की दौड़ मिर्जाहादीपुर चौराहे से रेलवे ओवरब्रिज के पहले तक आयोजित की जाएगी।
जिला क्षय रोग अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि इस जनजागरूकता अभियान का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करें तथा युवाओं को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here