Home Uncategorized अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों ने आजमाए दाव

अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों ने आजमाए दाव

145
0

मऊ। जनपद के मधुबन दरगाह में आयोजित अंतराष्ट्रीय कुश्ती-दंगल प्रतियोगिता का समापन रविवार की देर रात हुआ। अंतिम मुकाबला अंतराष्ट्रीय पहलवान भारत के ओमकार शर्मा एवं ईरान के मुहम्मद इरफ़ान के बीच हुआ। इस चर्चित मुकाबले को देखने को अंत तक बड़ी भीड़ जुटी रही। 12 मिनट के इस मुकाबला में दोनों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। ओमकार शर्मा 3 अंकों की बढ़त बनाये हुए थे। मगर इसी बीच ईरानी पहलवान इरफ़ान के हाथ में चोट लग गयी और मुकाबला बीच में ही समाप्त करना पड़ा। आयोजकों ने इस मुकाबला को बराबरी पर घोषित कर दिया। कार्यक्रम में भारत केशरी रामेश्वर यादव एवं बिहार टार्जन रजा यादव भी पहुंचे मगर दोनों ने किसी मुकाबला में भाग नहीं लिया।बृजभूषण शरण सिंह अखाडा दरगाह द्वारा
आयोजीत इस प्रतियोगिता में देश विदेश से आये कुल 50 से अधिक पहलवानों ने भाग लिया। इनके बीच कुश्ती प्रेमियों को कई रोचक मुकाबले देखने को मिले। 57 से 60 किलो वर्ग में मऊ के गरुण यादव, 65 से 70 किलो वर्ग में अयोध्या के जॉनी पहलवान, 74 से 80 किलो वर्ग में वाराणसी के सौरभ एवं 86 से अधिक किलो भार में बड़हलगंज गोरखपुर के अनूप चैंपियन घोषित किये गए। आयोजकों द्वारा इन्हें मेडल एवं नगद पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा लखनऊ में मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम के वजह से नहीं आ सके मगर उन्होंने लखनऊ से वर्चुअल संवाद स्थापित कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और सफल आयोजन के लिए कुश्ती प्रेमियों, खिलाड़ियों एवं आयोजकों को बधाई दी।बड़ी भीड़ के मद्देनज़र यहाँ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। जगह-जगह पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही।आयोजक पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम कृपाल सिंह एवं अखाडा संचालक पवन सिंह पहलवान ने सफल आयोजन में सहयोग के लिए क्षेत्रीय जनता, खिलाड़ियों, अतिथियों, पुलिस प्रशासन एवं दूर-दूर से आये कुश्ती प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया और आगे और भी बेहतर आयोजन का संकल्प दोहराया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख फतेहपुर मंडाव प्रवीण कुंवर सिंह शुभम ने की। निर्णायक की भूमिका में राजयपाल द्वारा सम्मानित पहलवान प्रेमचंद यादव एवं अयोध्या से आये पहलवान नवरत्न यादव रहे। इस अवसर पर एसडीएम मधुबन सत्यप्रकाश, सीओ मधुबन अंजनी कुमार पाण्डेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख घोसी डॉ. सुजीत सिंह, मंत्री प्रतिनिधि सूरज राय, शंकर मद्देशीय, कांग्रेस नेता हरीशचंद्र यादव, अशफाक आलम, हरिबंश मौर्य, प्रदीप चौहान, हरिओम शर्मा, मनोज सिंह, सुनील मौर्य, नरेंद्र मल्ल निराला मुन्ना शर्मा, राघवेंद्र यादव बब्लू, हरेंद्र पहलवान बलिया सहित हजारों की भीड़ मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here