Home Uncategorized सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, डीएम ने सुनी फरियाद

सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, डीएम ने सुनी फरियाद

68
0

मऊ। जनपद के मधुबन तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार मिश्रा के अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसील क्षेत्र के विभिन्न भागों से 140 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े। जिसमें 20 शिकायतों का त्वरित रूप से निस्तारण किया गया। 80 शिकायत राजस्व विभाग से रहा वही 40 शिकायत पुलिस, विकास, आपूर्ति आदि विभागों से रहा। शिकायत के क्रम में कमलसागर निवासी विवेक चौबे ने फरियाद किया कि डुमरी मामर्यादपुर में बैनामा शुदा जमीन लिया है । विपक्षी गिरीश सिंह उसके निर्माण कार्य में अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं। वही गीता सिंह ने गिरीश सिंह को अपने अंश से अधिक निर्माण कार्य किये जाने की शिकायत किया। जिसको गंभीरता से लेते हुए जिलाधकारी ने उपजिलाधिकारी सत्य प्रकाश को स्थलीय निरीक्षण कर मामलें का निस्तारण करने का निर्देश दिया। भटिया निवासी जयप्रकाश बारी ने शिकायत किया कि भटिया एवं सुबाह के खतौनी में नाम भिन्नता होने के कारण इसको किसी प्रकार की सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। नगर पंचायत निवासी संजय साहू ने अपने भूमधारी में नगर पंचायत द्वारा खड़ंजा कराए जाने की शिकायत करते हुए नगर पंचायत द्वारा इसकी भूमि को कब्जा मुक्त करने की गुहार लगाया गया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र ने शिकायतों का पारदर्शिता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। तथा कहां की किसी प्रकार की लापरवाही बढ़ती गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कमल बहादुर, एसडीएम सत्य प्रकाश, क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार पाण्डेय, तहसीलदार डॉ धर्मेंद्र पाण्डेय,एडिशनल सीएमओ डॉ बीके यादव, बीडीओ अनिल कुशवाहा, डॉक्टर मार्कण्डेय यादव,आपूर्ति निरीक्षक विनोद कुमार अग्रहरी, नायब तहसीलदार गौरव प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, संजय त्रिपाठी, रोहन कुमार सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारी रहें। ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here