Home Uncategorized प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

90
0

रिपोर्ट- डा. विवेक चौबे

बलिया।समाजवादी पार्टी के सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया। सैकड़ों महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर “प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “अखिलेश यादव शर्म करो” और “सपा सांसद माफी मांगो” जैसे नारों के साथ विरोध दर्ज कराया।
महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 140 करोड़ लोगों की आशा और विश्वास के प्रतीक हैं, उनके खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में आलोचना हो सकती है, लेकिन राजनीतिक मर्यादा और सम्मान बनाए रखना हर जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
इस दौरान कृष्णा पाण्डेय, संजय मिश्रा, विजया लक्ष्मी सिंह, संध्या पाण्डेय, सोनी तिवारी, स्वेता राय, रूपा सिंह, मीरा सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here