मऊ। जनपद के सूरजपुर में समाजवादी पार्टी की पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। अध्यक्षता अवधेश मौर्य तथा संचालन सुरेश यादव दिव्यांग ने किया। सपा की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि गांव गांव पाठशाला बंद हो गई और गांव गांव मधुशाला खुल गई वाह रे सरकार दुधमुंहे बच्चे के प्रति सरकार का रवैया क्या है श्रीमती कुशवाहा ने आगें कहा कि जब सपा की सरकार थी तो बच्चों को ड्रेस कॉपी किताब और भोजन वजीफा दिया जाता था यही बच्चे देश के भविष्य हैं परंतु दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मधुशाला से गांव गांव के बच्चों का क्या हाल होगा । भाजपा सरकार से महिलाओं में गुस्सा है क्योंकि कोई भी महिला नहीं चाहतीं हैं कि बेटा अथवा पति शराब पीए । आगे कहां कि सरकार और पुलिस प्रशासन सरकार के दबाव में जबरजस्ती मधुशाला खोलवाने का दबाव बना कर खोलवा रही है । चौपाल को सुरेश भारती ,सुरेश लाल ,मदन लाल, सदानंद मौर्य, कन्हैया लाल, सन्तोष कुमार, सत्य प्रकाश गुप्ता, विधिचन्द, योगेश शर्मा, कांती राजभर, विद्यावती भारती ,सुनीता चौहान, रंभा चौहान, गुड्डी चौहान, अमरनाथ मौर्य, धनंजय मौर्य, राजकुमारी आदि लोगों ने सम्बोधित करते हुए सपा के कार्यकाल की जन कल्याणकारी योजनाओं को साझा किया।










