Home Uncategorized पुलिस ने डग्गामार स्कूली वाहनों का किया जांच हड़कंप

पुलिस ने डग्गामार स्कूली वाहनों का किया जांच हड़कंप

17
0

मऊ। परिवहन विभाग द्वारा प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान स्कूली वाहनों की चेकिंग की गयी, जिसके उपरान्त कुल 08 स्कूली वाहनों का चालान किया गया जिसमें से 02 आटो रिक्शा से स्कूली बच्चों को ढोया जा रहा था जिनका चालान किया गया तथा 06 ऐसे स्कूली वाहन जिसमें से 03 वाहन संस्था के नाम पंजीकृत हैं तथा 03 वाहन किसी भी संस्था के नाम पंजीकृत नहीं है जिनका बिना परमिट के अभियोग में चालान किया गया। उक्त प्रवर्तन कार्य में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन / प्रवर्तन) श्री सुहेल अहमद एवं श्री जन्मेजय यादव प्रवर्तन पर्यवेक्षक, श्री अनूप कुमार प्रवर्तन सिपाही, श्री दुर्गविजय यादव प्रवर्तन सिपाही तथा श्री स्वामीनाथ यादव प्रवर्तन चालक सम्मिलित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here