Home Uncategorized विवाहिता की मौत, मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को दी तहरीर

विवाहिता की मौत, मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को दी तहरीर

87
0

बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के राजागांव (खरौनी) में 2 मई को एक गर्भवती विवाहिता अनीता चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

फेफना थाना क्षेत्र के मिढुडा निवासी उत्तम चन्द चौहान ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी अनीता चौहान की शादी 12 मार्च 2019 को राजागांव निवासी अर्जुन चौहान से की थी। उत्तम चन्द का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति अर्जुन चौहान, ससुर परमहंस चौहान और सास ललिता देवी अनीता को छोटी-छोटी बातों पर प्रताड़ित करते और मारपीट करते थे।पिता ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष अनीता पर कड़ी निगरानी रखता था और उसका फोन भी रिकॉर्डिंग पर लगा दिया था। इस कारण अनीता अपने मायके वालों से खुलकर अपनी परेशानी साझा नहीं कर पाती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here