मधुबन, मऊ। स्थानीय तहसील के शहीद इंटर कालेज मधुबन में आयोजित दो दिवसीय 30वीं मंडलीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 का शनिवार को भव्य समापन हो गया। आजमगढ़ मंडल के आजमगढ़, मऊ और बलिया जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक प्रमोद कुमार मल्ल ने विजेताओं को मेडल, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में सीनियर, जूनियर और सब जूनियर बालक-बालिका वर्ग की विभिन्न स्पर्धाएं हुईं। व्यक्तिगत चैम्पियन में बालिका वर्ग में सब जूनियर रिया वर्मा यूपीएस सेरवा आजमगढ़, जूनियर प्रीति इंदिरा गांधी बालिका इं.का. कोयलसा आजमगढ़, सीनियर शिवांगी किसान बालिका इं.का. एकडंडी आजमगढ़ और लम्बी दूरी की दौड़ में मुस्कान प्रजापति (आजमगढ़) व प्रिया पाल दयानंद इंटर कालेज इटैली ने बाजी मारी। बालक वर्ग में सब जूनियर शुभम (बलिया), जूनियर उदय (पतरजीवा, मऊ), सीनियर कैश यादव (मऊ) व किशन राजभर इटैली (मऊ) ने बाजी मार चैम्पियन बने। जनपद स्तर पर मऊ प्रथम, आजमगढ़ द्वितीय और बलिया तृतीय स्थान पर रहा।
समारोह का विशेष आकर्षण व्यायाम शिक्षकों की 200 मीटर की दौड़ रही, जिसमें शहीद इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक वीरेंद्र विक्रम विजेता रहे, प्रबंधक ने उन्हें एक हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंधक प्रमोद कुमार मल्ल ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास ही नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी पैदा करता है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में अपार प्रतिभा है, आवश्यकता है उन्हें सही मंच देने की। यह प्रतियोगिता उनको प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने का पहला कदम है। सभी खिलाड़ी जीवन में खेल भावना बनाए रखें। प्रधानाचार्य विक्रमादित्य चौहान ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन बापू इंटर कालेज दरगाह के शिक्षक व साहित्यकार पत्रकार मनोज सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीराम बरनवाल, विनोद सिंह, तेज बहादुर सिंह, सभासद हरिमोहन सिंह, हरिओम मल्ल समेत आजमगढ़, बलिया व मऊ जिले के व्यायाम शिक्षक उपस्थित रहे।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 7, 2026मधुबन नगर पंचायत के सभासद अखिलेश राज भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और अभिषेक राजभर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री बने, समर्थकों में खुशी की लहर
मऊNovember 7, 2026सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियाद, दिये आवश्यक निर्देश
मऊNovember 7, 2026खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलीभगत से मधुबन में बिक रही मिलावटी मिठाइयां, मिठाई कम्पनी और खुलती जा रही दुकानें, स्थानीय लोगों में आक्रोश
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज












