मऊ। जनपद के कोपागंज स्थित डाड़ी, युसूफपुर और भुजौटी क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोपागंज मंडल उपाध्यक्ष ममता पाण्डेय उपस्थित रहीं। उनके साथ बूथ अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म पूरी की गई तथा छोटे बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं और बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं बेहतर देखभाल को लेकर आवश्यक जानकारी दी और जागरूक किया।
इस अवसर पर ममता पाण्डेय ने कहा कि स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चे ही मजबूत समाज की आधारशिला हैं। गर्भवती महिलाओं एवं छोटे बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक करने के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमित्रा देवी (भुजौटी), मालती, निर्मला देवी, रंजिता राजभर, इसरावती, शकुन्तला देवी एवं गीता देवी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं एवं बच्चों के स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए जागरूकता का संदेश दिया गया।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












