मऊ। नगर पंचायत मधुबन के वार्ड नंबर 11 ककराडीह में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मंगलवार देर सायं हुई सुग्रीव साहनी की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतक के भतीजे राहुल साहनी की तहरीर पर मधुबन थाने में बिजली विभाग के दो कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित राहुल साहनी पुत्र सुभाष साहनी ने थानाध्यक्ष मधुबन को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके चाचा सुग्रीव साहनी पुत्र स्व0 शिवभजन साहनी 29 सितम्बर 2026 को सायं लगभग 7 बजे कठघराशंकर मोड़ से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के प्राथमिक पाठशाला ककराडीह के पीछे लटके हुए 11000 हाईटेंशन के नंगे तार की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
राहुल ने तहरीर में बताया कि इस लटके हुए तार की शिकायत गांव वालों और सभासद प्रतिनिधि ने सुबह 10 बजे ही विद्युत विभाग को दे दी थी। एसडीओ और उनके कर्मचारी भोला राजभर को फोन कर सूचित करने के लिए कई बार काल किया गया, लेकिन फोन नहीं उठाया गया। मौके पर जाकर जब सुशील मौर्या से कहा गया तो उसने अनिल कुमार को भेजने की बात कही, लेकिन कोई भी कर्मचारी तार को ठीक करने नहीं आया। आरोप है कि विभाग की इसी लापरवाही के कारण उसके चाचा की जान गई।पुलिस इस मामले में अनिल कुमार मधुबन और सुशील मौर्या निवासी ककराडीह, मधुबन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
मधुबन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले की विवेचना सब-इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार सिंह को सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद से ककराडीह गांव में विद्युत विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से तार लटका हुआ था और विभाग को कई बार सूचना दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यह मौत नहीं, बल्कि विभाग द्वारा की गई हत्या है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












