मऊ। विकास कार्यों की समीक्षा के तहत उपजिलाधिकारी मधुबन दीपक सिंह ने बहरामपुर (बनकटा) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां चल रहे 400 मीटर निर्माणाधीन इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय जायजा लिया।
एसडीएम के अचानक पहुंचने से मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था और मजदूरों में हड़कंप मच गया। उपजिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को बारीकी से परखा और प्रयुक्त हो रही सामग्रियों की जांच की। उन्होंने ईंट, सीमेंट और बालू की गुणवत्ता देखी और इंटरलॉकिंग की मजबूती को भी चेक किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम दीपक सिंह ने मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था, ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया सामग्री का उपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। सड़क निर्माण में मानकों का शत-प्रतिशत पालन किया जाए ताकि सड़क लंबे समय तक मजबूत रहे और ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकारी धन का सही उपयोग हो और जनता को गुणवत्तापूर्ण सड़क मिले।
उपजिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि निर्धारित समय के अंदर ही कार्य को पूरा किया जाए ताकि ग्रामीणों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। कार्य में देरी होने पर संबंधित ठेकेदार और अधिकारी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि इंटरलॉकिंग का कार्य जल्द से जल्द पूरा कर लोगों के लिए आवागमन सुलभ बनाया जाय।
निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम के साथ ग्राम प्रधान और संबंधित विभागों के अवर अभियंता (जेई) व अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। एसडीएम ने जेई से निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट भी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












