मऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मधुबन विधानसभा के बड़राव ब्लॉक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक उमेश चंद पांडेय के नेतृत्व में गर्भवती महिलाओं एवं अस्वस्थ महिलाओं में फल वितरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक उमेश चंद पांडेय ने स्वयं अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित किए। उन्होंने महिलाओं के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायू होने की कामना किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक ने अस्पताल में उपस्थित अधीक्षक, चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी दिन-रात सेवा भाव से काम कर रहे हैं, जो सराहनीय है। कोरोना काल से लेकर अब तक स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने जिस निष्ठा से काम किया है, वह काबिले तारीफ है।
पूर्व विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक है। उनके जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाना हम सभी के लिए गर्व की बात है। इस सेवा कार्य के माध्यम से हम मानवता की सेवा और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।
फल वितरण के बाद पूर्व विधायक उमेश चंद पांडेय ने हॉस्पिटल का औपचारिक निरीक्षण भी किया। उन्होंने ओपीडी, लेबर रूम, दवा वितरण केंद्र और वार्डों का जायजा लिया। साफ-सफाई और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को देखा। उन्होंने अधीक्षक को निर्देश दिया कि अस्पताल में आने वाले हर मरीज को बेहतर सुविधा मिले और किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित इस कार्यक्रम से मरीजों में खुशी है। अस्पताल प्रशासन भी सेवा भाव से कार्य कर रहा है। इस अवसर पर तमामा लोग रहें।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












