Home मऊ मऊ का ऐतिहासिक भरत मिलाप मेला सकुशल संपन्न, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक...

मऊ का ऐतिहासिक भरत मिलाप मेला सकुशल संपन्न, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पूरी टीम के साथ रहे मुस्तैद

मऊ ,उ.प्र। दशहरा पर्व के अंतर्गत जनपद मऊ का ऐतिहासिक भरत मिलाप मेला सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस दौरान जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन एवं पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा पूरी टीम के साथ मौके पर मुस्तैद रहे तथा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए रखी।
ऐतिहासिक भरत मिलाप कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मौके पर उपस्थित रहकर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पूरी सतर्कता, तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here