Home मऊ नारद मोह का सजीव मंचन देख हरि उद्घोष से गुजा बीरा बाबा...

नारद मोह का सजीव मंचन देख हरि उद्घोष से गुजा बीरा बाबा ब्रम्ह स्थान परिसर

मऊ। नवरात्र और विजयादशमी के पावन अवसर पर जगह-जगह रामलीला का भव्य मंचन हो रहा है। इसी क्रम में बीर बाबा मंदिर प्रांगण में चल रही पावन रामलीला इस समय आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रभु श्रीराम की लीलाओं के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।
बीर बाबा मंदिर प्रांगण में रामलीला का मंचन अत्यंत भव्यता और दिव्यता के साथ किया जा रहा है। कलाकारों द्वारा सजीव अभिनय और मनमोहक झांकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।
बीती रात रामलीला मंचन के दौरान ‘नारद मोह’ की अत्यंत मनमोहक लीला का मंचन किया गया। कथा के अनुसार देवर्षि नारद जी को अपने तपोबल पर अहंकार हो जाता है और वे कामदेव पर विजय प्राप्त करने का दंभ भरते हैं। इस पर भगवान विष्णु उनकी परीक्षा लेने के लिए माया नगरी की रचना करते हैं, जहां नारद जी एक सुंदर राजकुमारी को देखकर मोहित हो जाते हैं और भगवान से उनका स्वरूप मांग लेते हैं, लेकिन भगवान उन्हें बंदर का स्वरूप दे देते हैं। इस लीला ने उपस्थित जनसमूह को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया, साथ ही यह संदेश भी दिया कि अहंकार चाहे देवर्षि को ही क्यों न हो जाए, प्रभु की माया के सामने सब तुच्छ है।
कलाकारों ने नारद जी, भगवान विष्णु और राजकुमारी स्वयंवर का इतना सजीव चित्रण किया कि पूरा प्रांगण हरि बोल के जयकारों से गूंज उठा।
समिति ने बताया कि रामलीला के दौरान सुरक्षा और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। महिलाओं और बच्चों के लिए अलग से स्थान निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर प्रधान पुजारी पीयूष पर्वत, भरत भैया, चन्दकिशोर पाण्डेय सहित नारायण भक्त रहें।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here