Home मऊ नुक्कड नाटक मंचन कर सरकार के योजनाओ की दी जानकारी

नुक्कड नाटक मंचन कर सरकार के योजनाओ की दी जानकारी

मऊ। जनपद के मधुबन तहसील क्षेत्र अंतर्गत कई गाँव में नमो मंच लखनऊ द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी। तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा दरगाह, कोल्हुआ, राजेंद्र नगर, सूरजपुर सहित कई गाँव में सार्वजनिक स्थानों पर यह जागरूकता अभियान चला। नमो मंच से जुड़े कलाकारों ने प्ले कर उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि, स्वच्छ भारत अभियान जैसी संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। योजना का लाभ लेने से अब तक वंचित लोगों को जल्द से जल्द इस इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here