Home मऊ बखरिया में जमीनी विवाद में चटकी लाठियां, दंपति घायल, वीडियो सोशल मीडिया...

बखरिया में जमीनी विवाद में चटकी लाठियां, दंपति घायल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मऊ। थाना क्षेत्र के बखरिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस मारपीट में एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि बखरिया गांव में जमीन को लेकर काफी समय से दो पक्षों में विवाद चल रहा था। सोमवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में एक पक्ष के पति-पत्नी को गंभीर चोटें आईं हैं।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घायल दंपति को इलाज के लिए सीएचसी मधुबन ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वहीं मारपीट का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में साफ तौर पर लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं।

सूचना मिलते ही मधुबन पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here