मऊ। जनपद के मधुबन कस्बे में स्थित यूनियन बैंक में शुक्रवार को एक आशा सहायिका की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह बैंक में पैसा निकालने पहुंची थी। इस घटना के बाद बैंक परिसर में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान अनीता (45) के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय रामनवमी साहनी की पत्नी थीं और मर्यादपुर, थाना रामपुर की रहने वाली थीं। अनीता आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर कार्यरत थीं। उनका एक छह साल का बेटा आशीष भी है।
बताया गया कि अनीता शुक्रवार को मधुबन कस्बे के यूनियन बैंक में 5,500 रुपये निकालने के लिए पहुंची थी। उन्होंने विड्रॉल फॉर्म भरकर पैसे निकालने के लिए लाइन में लगी थी। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और वह बैंक परिसर में गिर पड़ीं।
महिला को गिरता देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद अनीता को मृत बताया।
घटना की सूचना मिलते ही मधुबन थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
महिला की अचानक मौत से परिजनों में मातम छा गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












