Home मऊ 30 किलो गांजा के साथ अंतर्जनपदीय तीन तस्कर गिरफ्तार, 4.50 लाख रुपये...

30 किलो गांजा के साथ अंतर्जनपदीय तीन तस्कर गिरफ्तार, 4.50 लाख रुपये की खेप बरामद

मऊ, उ.प्र.।  उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दक्षिण टोला पुलिस ने तीन अंतर्जनपदीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कब्जे से करीब 30 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 4.50 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 2,610 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 4:35 बजे चेकिंग अभियान के दौरान मतलूपुर क्षेत्र में दक्षिण टोला कट के पास मुख्य हाईवे पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक ट्रॉली बैग और पिट्ठू बैग के साथ तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर बैगों से गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतवीर यादव, निवासी गोरखपुर जनपद, साहिल दूबे, निवासी महाराजगंज जनपद तथा नीरज सोनकर, निवासी गोरखपुर जनपद के रूप में बताई गई है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
ओडिशा से गांजा लाकर बेचने का दावा किया है। वही पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे ओडिशा से गांजा खरीदकर लाते थे और उसे अन्य स्थानों पर बेचते थे। पुलिस बरामद गांजे के स्रोत और तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here