Home मऊ रिटायर्ड फौजी ने पड़ोसी पर ताना बंदूक,पड़ोसी पर बहु संग संबंध का...

रिटायर्ड फौजी ने पड़ोसी पर ताना बंदूक,पड़ोसी पर बहु संग संबंध का लगाया आरोप

मऊ, उ.प्र। जनपद के थाना सरायलखंसी क्षेत्र के पिजड़ा चौकी के तेंदुली देवगंहा में बीती रात तकरीबन 11 बजे एक रिटायर्ड फौजी ने अपना नियंत्रण खोते हुए पड़ोसी के ऊपर लोडेड लाइसेंसी बंदूक तान दी। इससे पास पड़ोस में अफरा तफरी मच गई। किसी ने इसकी शिकायत 100 नंबर की पुलिस को कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी बंदूक तानते हुए किसी ने इसका वीडियो बना लिया। पुलिस बार बार उक्त फौजी को समझा रहा है। मामला पिजड़ा पुलिस चौकी पहुंचा जहां दोनों पक्षों को बुलाकर पुलिस पूछ ताछ में जुटी रही।
आरोप है कि उक्त रिटायर्ड फौजी ने पड़ोसी युवक पर अपने बहु के संग संबंध होने का आरोप मढ़ा है जबकि युवक का कहना है कि कोई प्रमाण हो तो दिखाए अथवा बताए। पूछ ताछ में फौजी की बहू भी इस तरह के किसी संबंध से इंकार कर रही है। गांव के लोगों ने बताया कि इनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और हर छोटी बड़ी बात पर बंदूक निकाल कर तान देते हैं। लोगों ने यह भी बताया कि समय रहते पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो कभी बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
चौकी प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर पूछ ताछ किया जा रहा है।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here