PP खोजी खबर की पोल खोल
मधुबन, मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार भले ही विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने और लोगों को सुरक्षित बिजली देने के बड़े-बड़े दावे कर रही हो, लेकिन जनपद मऊ की मधुबन तहसील के गुरूम्हा गांव में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है। यहां 6 घरों की छतों के ऊपर से खतरनाक तरीके से करंट प्रवाहित LT विद्युत तार गुजर रहा है। यह तार इतना नीचे है कि छतों पर जाने पर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग कभी भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। पीड़ित दहशत में जीने को मजबूर हैं।
पीड़ित परिवारों का कहना है कि उनके घरों की छतों से महज कुछ फीट की ऊंचाई पर 440 वोल्ट का LT तार गुजर रहा है। बरसात के दिनों में तो यह और भी खतरनाक हो जाता है। घरों की छतों पर कपड़े सुखाने, अनाज सुखाने या बच्चों के खेलने के दौरान हर समय करंट लगने का डर बना रहता है। कई बार तार से चिंगारी भी निकलती है, जिससे आग लगने का भी खतरा बना रहता है। पीड़ित परिवारों ने बताया कि वे लोग अपने ही घर में जान जोखिम में डालकर जीने को विवश हैं।
इस समस्या को लेकर पीड़ित परिवारों ने कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया है। रमेश यादव, देवेंद्र यादव, सुख्खू यादव, रामभवन यादव, रामबचन यादव सहित अन्य परिवारों ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले स्थानीय जेई (अवर अभियंता) और एसडीओ (उपखंड अधिकारी) को लिखित में शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों ने सिर्फ आश्वासन देकर टाल दिया। कहां कि आप स्टीमेट बनवा दिजिए।
जब स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं हुई तो पीड़ितों ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से भी गुहार लगाई। जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन बावजूद इसके आज तक तार को हटाया नहीं गया।
पीड़ित रमेश यादव ने बताया, “हम पिछले कई महीनों से दौड़ रहे हैं। जेई कहते हैं SDO के पास जाओ, SDO कहते हैं ऊपर से बजट नहीं है। हम गरीब आदमी हैं, कहां तक दौड़ें? अगर किसी बच्चे को करेट लग गया तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?”
वहीं देवेंद्र यादव ने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारी तब तक नहीं जागेंगे जब तक कोई बड़ी अनहोनी नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि यह तार कभी भी टूटकर घर पर गिर सकता है।
सभी जगहों से निराश होने के बाद अब इन पीड़ित परिवारों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से मांग की है कि इस जानलेवा LT तार को तुरंत उनके घरों की छतों से हटाकर सुरक्षित दूरी पर लगाया जाए ।
ग्रामीणों ने कहा कि सरकार एक तरफ ‘सुरक्षित बिजली’ की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ विभाग की लापरवाही से लोगों की जान खतरे में डाली जा रही है।
0 बड़ा सवाल – क्या हादसे का इंतजार कर रहा विभाग?
अब देखना यह है कि इतनी शिकायतों और ऊर्जा मंत्री तक गुहार लगाने के बाद भी क्या विद्युत विभाग के कानों पर जूं रेंगती है या नहीं? क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? यदि समय रहते इस तार को नहीं हटाया गया तो कभी भी गुरूम्हा गांव में कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी मऊ से भी इस मामले में हस्तक्षेप कर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












