मऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में एक लेखपाल पर किसान से रिश्वत मांगने और गाली-गलौज व धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। मुंशीपुरा निवासी राहुल वर्मा ने लेखपाल पंकज चौहान पर अपनी माता के नाम की जमीन के अंश निर्धारण के बदले पैसे मांगने और ऑनलाइन शिकायत करने पर भद्दी-भद्दी गालियां देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस पूरे मामले का वीडियो बयान जारी कर जिलाधिकारी से कठोर कार्रवाई और न्याय की मांग की है।
पीड़ित राहुल वर्मा पुत्र जगदीप प्रसाद वर्मा, निवासी मुंशीपुरा, मऊ ने बताया कि उनकी एक जमीन उनकी माता के नाम से उत्तरादाशी टोला खालसा (बेलौचा) में स्थित है। उसी भूमि के अंश निर्धारण के लिए उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल पंकज चौहान से आवेदन किया था कि उनकी भूमि का अंश निर्धारित कर खतौनी में सही से दर्ज कर दिया जाए।
राहुल वर्मा का आरोप है कि लेखपाल ने पहले तो कहा कि हो जाएगा, लेकिन कई दिन तक दौड़ाने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की। जब उन्होंने दोबारा आग्रह किया तो लेखपाल ने उनसे पैसों की डिमांड की।
राहुल वर्मा ने अपने वीडियो बयान में कहा, “मैंने बोला कि भैया हम पैसे क्यों दें? हमारी जमीन है। तो उन्होंने आवेदन को दबा दिया। मैंने ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज की। शिकायत के एक दिन बाद लेखपाल साहब गुस्से से आग बबूला हो गए।”
पीड़ित का आरोप है कि ऑनलाइन शिकायत करने से नाराज होकर लेखपाल पंकज चौहान ने उन्हें फोन पर मां-बहन की गाली दी और कहा कि “एक चवन्नी तो मिली नहीं, कैसे अंश निर्धारित कर दूं?”
इतना ही नहीं, लेखपाल ने धमकी भरे लहजे में कहा कि “जाओ अब मैं एसडीएम को आपत्ति लगा रहा हूं, इस जमीन को विवादित बना देता हूं। देखते हैं तुम कैसे अंश निर्धारित कराते हो, खुद जाओ कोर्ट से करा लो।”पीड़ित का कहना है कि इस पूरी घटना की रिकॉर्डिंग और साक्ष्य उसके पास मौजूद है।
राहुल वर्मा ने कहा कि इस तरह का बर्ताव, इस तरह का आचरण लेखपाल अपने पद की गरिमा को तार-तार कर रहा है। अगर लेखपाल का यही रवैया रहा तो गरीब जनता जो रोज तहसील में आवेदन लेकर जाती है, उसका क्या होगा?
उन्होंने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी महोदय को डाक के जरिए ज्ञापन भेजा है और एडीएम साहब को तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिया है। एडीएम साहब ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पीड़ित ने कहा, “मुझे उचित कार्रवाई और न्याय चाहिए। ऐसे लेखपाल की हम लोगों को जरूरत नहीं है। मैं चाहता हूं कि मेरा न्याय हो।”
फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों में लेखपाल के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस भ्रष्टाचार और अभद्रता के मामले में लेखपाल पंकज चौहान पर क्या कार्रवाई करता है।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












