Home मऊ बदहाल मार्ग पर धान की रोपाई कर प्रशासन को दिखाया आइना

बदहाल मार्ग पर धान की रोपाई कर प्रशासन को दिखाया आइना

मऊ। जनपद के चक्काबोझ में एक दर्जन गांवों को जोड़ने वाला मार्ग, वर्षों से बदहाल है ।हल्की बारिश से ही आवागमन करने वालों को दुश्वारियां झेलना पड़ता है। मार्ग का निर्माण नहीं किये जाने से क्षुब्ध ग्रामीणों का नेतृत्व करतें हुए सपा के लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष मयंक पाण्डेय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ग्राम सभा में संबंधित मार्ग पर हुए जल जमाव में धान की रोपाई कर प्रशासन को आइना दिखाया है। इनका कहना है  कि मार्ग निर्माण के लिए कई बार उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया। लेकिन संवेदनहीन बने रहें। यह मार्ग रुकनपुरा ,हरियांव ,बहोरनपुर, बाऊडीह सहित एक दर्जन गांवों को जोड़ता है इस मार्ग में वर्षों से गड्ढे बने हुए हैं जो हल्की बारिश में ही जल भराव के चलते आवागमन करने वालों के लिए दुश्वारियां खड़ा कर देते हैं ।ग्रामीणों ने बताया कि इसके निर्माण के लिए शासन प्रशासन सहित जन प्रतिनिधियों से गुहार लगाया । लेकिन ढाक के तीन पास साबित हुए ।ग्रामीणों ने चेताया कि यदि इस मार्ग का निर्माण शीघ्र नहीं किया गया तो यह आंदोलन करने को बाध्य होगें।इस अवसर पर रोशन ,शशांक, अनुज ,राजकुमार आदि रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here