मऊ। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश हॉकी संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में 04 से 09 अक्टूबर 2026 तक आयोजित प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मुकाबला वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर एवं अयोध्या छात्रावास की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले के अंतिम क्षणों में स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर की टीम ने 1-0 से बढ़त बनाते हुए जीत हासिल की और प्रतियोगिता की विजेता बनी।
प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया तथा विशिष्ट अतिथि अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद मऊ उपस्थित रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जमाल अर्पण समाज सेवी भी मौजूद रहे। जिला क्रीड़ाधिकारी डी.पी. सिंह ने अतिथियों का बुके देकर एवं बैज लगाकर स्वागत किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह, सचिव संजय सिंह, सहायक प्रशिक्षक संजय कुमार सिंह, राजीव कुमार जायसवाल, अखिलेश खरवार, भूपेंद्र नाथ, रितेश दास, सोनिया कुमारी, रीमा यादव सहित जनपद के खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
अंत में जिला क्रीड़ाधिकारी डी.पी. सिंह ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












