मधुबन(मऊ)। नगर पंचायत स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की फतहपुर मंडाव ब्लॉक इकाई की बैठक ब्लॉक संरक्षक मनमोहन पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षकों ने विभिन्न समस्याओं और संगठन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा।
शिक्षकों की समस्याएं सुनने के बाद संगठन पदाधिकारियों ने उनके निराकरण के लिए हर स्तर पर सहयोग का भरोसा दिया। कहा गया कि सक्षम अधिकारियों से वार्ता कर शिक्षकों की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों का मूल कार्य शिक्षण है, इसलिए सभी शिक्षक अपनी ऊर्जा बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने में लगाएं। ब्लॉक में कई शिक्षक अपने नवाचारों के माध्यम से बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम कर रहे हैं। अन्य शिक्षक भी इन नवाचारों को अपनाकर विद्यालयों के शैक्षिक वातावरण में बदलाव ला सकते हैं।
बैठक को ब्लॉक अध्यक्ष रणंजय प्रताप मल्ल, मीनाक्षी सिंह, रमाकांत, सूर्यभान शर्मा और मनमोहन पांडेय ने संबोधित किया। संचालन मंत्री राधेश्याम पांडेय ने किया। इस दौरान ब्लॉक कार्यसमिति के अलावा नीलम सिंह, विमला पांडेय, प्रियंका यादव, हरिवंश राय, विनोद कुमार सिंह, रामानंद यादव और अंकित सिंह समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 7, 2026मधुबन नगर पंचायत के सभासद अखिलेश राज भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और मनोज राजभर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री बने, समर्थकों में खुशी की लहर
मऊNovember 7, 2026सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियाद, दिये आवश्यक निर्देश
मऊNovember 7, 2026खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलीभगत से मधुबन में बिक रही मिलावटी मिठाइयां, मिठाई कम्पनी और खुलती जा रही दुकानें, स्थानीय लोगों में आक्रोश
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज












