Home मऊ दोहरीघाट थाने पर डीएम और एसपी ने सुनी फरियादियों की व्यथा

दोहरीघाट थाने पर डीएम और एसपी ने सुनी फरियादियों की व्यथा

मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के साथ शनिवार को थाना दोहरीघाट में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रत्येक शिकायत का संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर स्थलीय सत्यापन करते हुए नियमानुसार निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता को निस्तारण की प्रक्रिया एवं कार्रवाई से भी अवगत कराया जाए। राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ ऐसे मामलों का प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करें, जिनमें दोनों विभागों की संयुक्त भूमिका हो।
पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने भी पुलिस अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here