लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में राजधानी लखनऊ में चुनाव आयोग के खिलाफ वोट चोरी के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहा है और वोटों की चोरी कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।
धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, नेता विधान मंडल आराधना मिश्रा (मोना) सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।मधुबन से पूर्व विधायक अमरेश चंद्र पांडेय, युवा नेता अर्पित पांडेय और कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव भी अपने समर्थकों के साथ धरने में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव आयोग के साथ मिलकर विपक्ष के वोट काट रही है और फर्जी वोट बढ़ा रही है।
पूर्व विधायक अमरेश चंद्र पांडेय ने कहा कि मधुबन सहित पूरे उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की जा रही है। मृत लोगों के नाम जोड़े जा रहे हैं और जिंदा लोगों के नाम काटे जा रहे हैं। यह सीधे-सीधे वोट चोरी है। कांग्रेस इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा वोट चोरी करके चुनाव जीतना चाहती है, लेकिन कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता इसकी पहरेदारी करेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष होना चाहिए, लेकिन वह भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहा है।
प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि राहुल गांधी ने वोट चोरी का जो मुद्दा उठाया है, वह देश के लोकतंत्र को बचाने का मुद्दा है। कांग्रेस पूरे प्रदेश में इस लड़ाई को लड़ेगी।
नेता विधान मंडल आराधना मिश्रा ने कहा कि अगर चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट की गड़बड़ी को नहीं सुधारा तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी।
धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर “वोट चोर गद्दी छोड़ो” और “चुनाव आयोग होश में आओ” के नारे लगाए। कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












